Bengaluru Building Collapse : नगरपालिका ने गिराई बहुमंजिला इमारत, देखिये कैसे सेकेन्ड्स में ध्वस्त हुई ये बिल्डिंग
Karnataka Building Collapse : बेंगलुरु में बारिश के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इनमें रहनेवालों के लिए हमेशा जान का खतरा बना रहता है। ऐसी ही इमारत को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने ध्वस्त कर दिया। बेंगलुरु के वृषभावती नगर वार्ड में शंकर नाग बस स्टैंड के निकट एक बहुमंजिला इमारत लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गया था। भारी बारिश के कारण इसकी नींव बह गई थी, और ये बमुश्किल टिका हुआ था। ऐसे में जान-माल के नुकसान की आशंका को देखते हुए BBMP ने इसे खुद ही सुरक्षित तरीके से गिराने का फैसला लिया। बिल्डिंग को गिराने से पहले इस इमारत में रहने वाले सभी परिवार को बाहर निकाल लिया गया था। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह ये इमारत बुलडोजर के हल्के झटके से ही ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया।
#WATCH | Karnataka: Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike (BBMP) demolished building in Vrushabhavathi ward near Shankar Nag bus stand in Bengaluru, earlier today. pic.twitter.com/bTk8dRKuli
— ANI (@ANI) October 13, 2021
आपको बता दें कि बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों में इमारतों के झुकने और गिरने की कई ऐसी घटनाएं हुई हैं। बीते हफ्ते कस्तूरी नगर में बेंगलुरु एक पांच मंजिला आवासीय इमारत ढह गई थी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। बेंगलुरु के नगर आयुक्त ने कमजोर इमारतों के गिरने के खतरे को देखते हुए कहा है कि एक समिति बनाए जाएगी, जो ऐसी बिल्डिंगों की पहचान करेंगी।

