katniमध्यप्रदेश

नगर निगम के बकाया करों को जमा करने पर दिया जा रहा अधिभार में शत-प्रतिशत तक की छूट का लाभ

नगर निगम द्वारा पांच स्थलों पर आयोजित किए गए विशेष शिविर, करदाताओं से छूट के सुनहरे अवसर का लाभ लेने की अपील

नगर निगम के बकाया करों को जमा करने पर दिया जा रहा अधिभार में शत-प्रतिशत तक की छूट का ला

नगर निगम द्वारा पांच स्थलों पर आयोजित किए गए विशेष शिविर

करदाताओं से छूट के सुनहरे अवसर का लाभ लेने की अपी

कटनी– राज्य शासन के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत की तर्ज पर नगर निगम द्वारा बकाया संपत्ति कर एवं जलकर के अधिभार में शत-प्रतिशत तक की छूट प्रदान किए जाने की सुविधा के अंतर्गत गुरुवार को नगर के विभिन्न पांच स्थलों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है। शिविर स्थलों में प्रातः से ही नागरिक गण पहुंचकर शासन द्वारा प्रदाय की जा रही विशेष छूट का लाभ प्राप्त कर रहे है।

यहां आयोजित हुए विशेष शिविर

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार प्रातः 10 बजे से नगर निगम कार्यालय, बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास, दुर्गा चौक खिरहनी, माधवनगर उप कार्यालय एवं सुभाष चौक कटनी में शिविर आयोजित किए गए हैं। शिविरों में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों के लंबित कर प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं तथा कर जमा करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया गया है।

शिविरों के माध्यम से करदाताओं को अपने बकाया करों का भुगतान कर अधिभार में विशेष छूट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। साथ ही, नागरिकों को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे बिना किसी असुविधा के इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
निगमायुक्त द्वारा शिविर स्थलों पर नागरिकों के लिए बैठक, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हो सकें।

नागरिकों से अपील

नगर निगम प्रशासन ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित शिविर स्थलों पर पहुंचकर शासन द्वारा प्रदत्त इस सीमित अवधि की छूट का अधिकतम लाभ उठाएं एवं अपने लंबित करों का समय पर भुगतान कर नगर के विकास में सहभागी बनें। उल्लेखनीय है कि यह विशेष छूट योजना 31 मार्च 2026 तक ही प्रभावी रहेगी।

Back to top button