स्वतंत्रता दिवस से पहले कोतवाली पुलिस की सघन चैकिंग, दो संदिग्धों से छह चाकू बरामद,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज और ढाबों में चला विशेष अभियान — खिरहनी फाटक क्षेत्र में पुलिस को देखकर भाग रहे युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा

स्वतंत्रता दिवस से पहले कोतवाली पुलिस की सघन चैकिंग, दो संदिग्धों से छह चाकू बरामद,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज और ढाबों में चला विशेष अभियान — खिरहनी फाटक क्षेत्र में पुलिस को देखकर भाग रहे युवकों को घेराबंदी कर पकड़
कटनी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज, ढाबों सहित संवेदनशील एवं सुनसान स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच और पूछताछ की। अभियान के दौरान खिरहनी फाटक क्षेत्र से दो संदिग्धों के कब्जे से कुल छह धारदार चाकू बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त और चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना मोबाइल वाहन को खिरहनी फाटक रेलवे पुलिया के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवकों ने मौके से भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों संदिग्ध घबरा गए। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर 19 वर्षीय सत्यम विश्वकर्मा, निवासी चंडिका नगर, के कब्जे से चार धारदार चाकू बरामद हुए। इनमें दो बटनदार चाकू, एक धारदार चाकू और एक आरीनुमा चाकू शामिल हैं। वहीं, 16 वर्षीय विधि-विवादित बालक के कब्जे से एक बटनदार एवं एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 903/2026 एवं 904/2026 दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया है। दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
छह चाकू बरामद: पुलिस के अनुसार कार्रवाई में कुल छह धारदार चाकू जब्त किए गए। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच लगातार जारी रखी जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के दौरान खिरहनी फाटक क्षेत्र में संदिग्धों की तलाशी में छह चाकू बरामद हुए और दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
इनकी रही अहम भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद पैकरा, आरक्षक अमित सिंह एवं आरक्षक उपेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में की गई।








