रक्षाबंधन से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर नकेल, आईएसबीटी और नादरा बस स्टैंड से 316 किलो मावा व मिल्क केक जब्त
रक्षाबंधन से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर नकेल, आईएसबीटी और नादरा बस स्टैंड से 316 किलो मावा व मिल्क केक जब्त
भोपाल (यश भारत): रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के मद्देनजर भोपाल में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Food and Drug Administration) की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
सोमवार को आईएसबीटी (ISBT) और नादरा बस स्टैंड पर बाहर से आने वाली बसों के जरिए सप्लाई की जा रही मिठाइयों की सघन जांच का अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान गुणवत्ता में गड़बड़ी और मिलावट की आशंका पर टीम ने 150 किलो मावा और 166 किलो मिल्क केक की बड़ी खेप जब्त की है।
नागपुर से आई थी 78 हजार रुपये की खेप
नादरा बस स्टैंड पर जब्ती: खाद्य विभाग की टीम को नादरा बस स्टैंड पर नागपुर के रास्ते भोपाल लाई गई मावे की खेप पकड़ने में सफलता मिली है।
मावे की कीमत: जब्त किए गए 150 किलो मावे की कुल कीमत लगभग 45 हजार रुपये आंकी गई है।
डेयरी के नाम बुकिंग: प्राथमिक जांच के अनुसार, मावे की यह पूरी खेप भोपाल स्थित ‘अरिहंत डेयरी’ के नाम पर बुक कराकर भेजी गई थी।