Latest

Barish With In MP: Weather Update 5 दिनों तक गर्म हवाओं से राहत, एमपी सहित कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की संभावना

Barish With In MP: Weather Update 5 दिनों तक गर्म हवाओं से राहत, एमपी सहित कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की संभावना   मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत भरी खबर दी है। IMD के मुताबिक अगले 5 दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में लू का असर नहीं दिखेगा। यानी हीटवेव से राहत मिलेगी।

वहीं पूर्वी मध्य, उत्तर पश्चिम और दक्षिण भारत के हिस्से में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश और ओला वृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि बीते दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। साथ ही शनिवार को देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव का प्रकोप नहीं देखा गया।

 

इन इलाकों में होगी बारिश

 

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम गति की बारिश और आंधी-तूफान के आसार बन रहे हैं।

वहीं हिमालयी क्षेत्रों, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। ओडिशा और बिहार में 23-24 अप्रैल को बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल में अगले चार दिनों तक हल्की छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

 

गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर हिस्सों में पांच दिनों तक गर्म हवाओं का कोई अलर्ट नहीं है। पश्चिमी और पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

उसके बाद तीन डिग्री तक गर्मी बढ़ जाएगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक राहत मिलेगी और तापमान नहीं बदलेगा। इसके अलावा, देश के अन्य हिस्सों में भी अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम