Latestउत्तरप्रदेश

Barabanki Crime: अब यूपी के बाराबंकी में दुष्कर्म के बाद हत्या

Barabanki Crime: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाथरस के बाद अब बाराबंकी में एक दलित नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या का केस सामने आया है।

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि पुलिस केस दबाने की कोशिश में लगी है। यहां भी पुलिस पर आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही अंतिम संस्कार करवा दिया गया।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, लड़की बुधवार को धान काटने खेत में गई थी। देर रात तक नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश की, तब उसकी लाश मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि गर्दन से हाथ बांधकर दरिंदगी की और फिर हत्या भी कर दी। मामला थाना सतरिख थाना क्षेत्र का है

Back to top button