FEATUREDराष्ट्रीयव्यापार

Bank Loan: ग्राहकों से पेमेंट लेना हो या बैंक से बिजनेस लोन, इस एक ही मोबाइल ऐप से हो जाएगा सारा काम

Bank Loan इंडसइंड (IndusInd Bank) बैंक ने बुधवार को एक खास तरह का मोबाइल ऐप ‘इंडस मर्चेंट सॉल्यूशंस’ (Indus Merchant Solutions) लॉन्च करने की घोषणा की. यह मोबाइल एप्लिकेशन व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं और पेशेवरों को एक ही प्लेटफॉर्म पर डिजिटल बैंकिंग पेमेंट करने में मदद करेगा. यह मोबाइल ऐप व्यापारियों और खुदरा विक्रेताओं को उनके बिजनेस से जुड़े कई तरह के काम में मदद करेगा, जैसे कि डिजिटल तरीके से ग्राहकों से मोबाइल फोन पर तत्काल कैशलेस पेमेंट लेना, इन-बिल्ट डैशबोर्ड के माध्यम से इन्वेंट्री ट्रैक करना, कार्ड आधारित पेमेंट लेने के लिए एक विशेष पॉइंट ऑफ़ सेल (PoS) के लिए आवेदन करना आदि. साथ ही बैंक की शाखा में आए बिना, पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस तरीके से बैंक से छोटे बिजनेस लोन लिए जा सकते हैं.

‘इंडस मर्चेंट सॉल्यूशंस’ ऐप के लिए करंट अकाउंट होना जरूरी है. यानी कि इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का कोई भी करंट अकाउंट होल्डर तुरंत ‘इंडस मर्चेंट सॉल्यूशंस’ ऐप डाउनलोड कर सकता है और उसका इस्तेमाल शुरू कर सकता है. अगर आपके पास करंट अकाउंट नहीं है और इस मोबाइल ऐप की सुविधा लेना चाहते हैं तो डिजीटल प्रक्रिया के माध्यम से इंडसइंड बैंक में करंट अकाउंट खोला जा सकता है. यह खाता खुलते ही बैंक में आप एक व्यापारी के तौर पर रजिस्टर हो जाएंगे और इस खास मोबाइल ऐप का उपयोग शुरू कर सकते हैं. अभी यह ऐप (Indus Merchant Solutions) एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन पर उपलब्ध है. यह जल्द ही आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करने वाले स्मार्टफोन के लिए भी उपलब्ध होगा.

Back to top button