IGI एयरपोर्ट पर 1.88 करोड़ के गोल्ड पेस्ट के साथ बांग्लादेशी यात्री गिरफ्तार, अंडरगारमेंट्स में छिपाकर लाया था तीन कैप्सूल
IGI एयरपोर्ट पर 1.88 करोड़ के गोल्ड पेस्ट के साथ बांग्लादेशी यात्री गिरफ्तार, अंडरगारमेंट्स में छिपाकर लाया था तीन कैप्सूल
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स प्रिवेंटिव और CISF की संयुक्त कार्रवाई में सोने की तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। अधिकारियों ने जेद्दा से दिल्ली के रास्ते ढाका जा रहे एक बांग्लादेशी यात्री को 1.34 किलो से अधिक वजन के सोने के रासायनिक पेस्ट के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद सोने की कुल टैरिफ वैल्यू 1,88,20,715 रुपये आंकी गई है।
अंडरगारमेंट्स में छिपाए थे 3 अंडाकार कैप्सूल
कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, यात्री जेद्दा से एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2256) से टर्मिनल-3 पहुंचा था और उसे उसी दिन ढाका की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी:
इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में जांच के दौरान CISF जवानों को यात्री पर संदेह हुआ।गहन तलाशी लेने पर उसके अंडरगारमेंट्स के अंदर से भूरे-सफेद रंग के तीन अंडाकार (Oval) कैप्सूल बरामद हुए, जिनमें रासायनिक पेस्ट भरा था। पैकिंग सहित इसका वजन 1,596 ग्राम था।
एयरपोर्ट पर किसी अन्य को सौंपना था सोना
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह जेद्दा से इस पेस्ट को लेकर आया था और इसे IGI एयरपोर्ट के ट्रांजिट एरिया में ही किसी अन्य व्यक्ति को हैंडओवर करने की योजना थी।I हालांकि, डिलीवरी से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोच लिया। कस्टम्स प्रिवेंटिव टीम अब एय रपोर्ट पर सोना प्राप्त करने वाले मुख्य हैंडलर का सुराग लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है। IGI एयरपोर्ट पर 1.88 करोड़ के गोल्ड पेस्ट के साथ बांग्लादेशी यात्री गिरफ्तार, अंडरगारमेंट्स में छिपाकर लाया था तीन कैप्सूल तुला में चंद्र-शुक्र की जुगलबंदी बढ़ाएगी आकर्षण, रात में वृश्चिक राशि वाले धन मामलों में बरतें सावधानी








