Latest

Ban on international flight: भारत में 30 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर रोक जारी

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय कॉमर्शियल उड़ानों की आवाजाही पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी गई है। सरकार ने कुछ उड़ानों को छोड़ भारत से दूसरे देशों मं आने और जाने वाली उड़ानों पर रोक को बढ़ा दिया गया है।

एक ओर जहां घरेलू उड़ानों में वृद्धि देखी गई वहीं दूसरे देशों से आने और वहां जाने वाली उड़ानों पर अभी रोक जारी रखने का फैसला लिया गया है। अनलॉक 4 के तहत गृहमंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किया है जो 1 सितंबर, मंगलवार से लागू होगा।

Back to top button