Latest

 Balodabazar Hadsa: ट्रक और पिकअप के बीच भिड़ंत, चार बच्‍चों समेत 11 लोगों की मौत, 20 घायल

Balodabazar Hadsa: ट्रक और पिकअप के बीच भिड़ंत, चार बच्‍चों समेत 11 लोगों की मौत, 20 घायल छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 ज्‍यादा लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों के अनुसार सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। घटना बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर हुई है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक

इस दर्दनाक सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इधर, मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्‍यक्‍त करते हुए किया है। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा बलौदाबाजार- भाटापारा मार्ग पर खमरिया इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे बलौदाबाजार- भाटापारा मार्ग पर खमरिया में डीपीडब्‍ल्‍यूएस स्कूल के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल के अलावा आसपास के अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

Back to top button