Latest

Balaghat Breaking: बालाघाट में एनकाउंटर, 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर

Balaghat Breaking: बालाघाट में एनकाउंटर, 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर। मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला काफी समय से नक्सली समस्या से जूझ रहा है।  बालाघाट पुलिस ने बीते वर्ष 6 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया था. वहीं एक बार फिर दलम में एरिया कमांडर और गार्ड रही दो बड़ी महिला नक्सलियों को शूट कर दिया है

 

दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था. बालाघाट पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस के साथ इन नक्सलियों की गढ़ी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि 22 अप्रैल की तड़के गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम