katniLatestमध्यप्रदेश
घंटाघर में संचालित शराब दुकान का बजरंग दल ने किया, विरोध सड़क पर बैठकर चक्का जाम
घंटाघर में संचालित शराब दुकान का बजरंग दल ने किया, विरोध सड़क पर बैठकर चक्का जाम

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत घण्टाघर क्षेत्र में मंदिर के ठीक समाने श्री हनुमान मंदिर है जो करीब 100 वर्ष से अधिक समय से पुराना है। बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर के सामने से शराब दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम किया।
प्रदर्शन के बाद एडीएम प्रदीप मिश्रा और तहसीलदार मौके पर पहुँचे। उन्होंने 1 सप्ताह के भीतर इस शराब दुकान के संबंध में जांच का समय मांगा गया है। इस आश्वासन के बाद बजरंग दल ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
बजरंग दल के पदाधिकारियो का कहना था कि एक सप्ताह के बाद घंटाघर शराब दुकान को किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित नही किया जाता तो उग्र आंदोलन होगा। और दल स्वयं इस शराब दुकान तालाबंदी करेगा।








