सर्दियों में शरीर को गर्माहट और स्वाद का डबल डोज देते हैं बाजरे के पराठे, जानें बनाने के 3 आसान तरीके

सर्दियों में शरीर को गर्माहट और स्वाद का डबल डोज देते हैं बाजरे के पराठे, जानें बनाने के 3 आसान तरीके

सर्दियों में शरीर को गर्माहट और स्वाद का डबल डोज देते हैं बाजरे के पराठे, जानें बनाने के 3 आसान तरीके

सर्दियां आते ही खान-पान में बदलाव करना सेहत के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए बाजरा (पर्ल मिलेट्स) को सबसे असरदार अनाजों में गिना जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में बाजरे की रोटी काफी पसंद की जाती है, लेकिन अब इसके स्वादिष्ट पराठे भी लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। खास बात यह है कि बाजरा ग्लूटन-फ्री होता है और इसमें फाइबर, आयरन व जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप भी इस ठंड में स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहते हैं, तो बाजरे के पराठे बनाने के ये 3 आसान तरीके आजमा सकते हैं

Winter Weight Gain: सर्दियों में क्यों बढ़ने लगता है वजन? एक्सपर्ट डॉक्टर से जानें असली कारण और बचाव के उपाय

पहला तरीका (सिंपल बाजरा पराठा):

बाजरे का नरम आटा थोड़ा-थोड़ा करके और तोड़-तोड़ कर गूंथ लें। अगर बेलने में दिक्कत आए तो इसमें थोड़ा गेहूं का आटा मिला सकते हैं। इसे बेलकर तवे पर दोनों तरफ से पराठे की तरह सेंक लें।

दूसरा तरीका (स्टफ्ड आलू-बाजरा पराठा):

बाजरे के आटे में आलू की तीखी स्टफिंग भरें और सूखा आटा लगाकर पराठा बेल लें। इसे दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेंकें, जिससे स्वाद से भरपूर पराठा तैयार होगा।

तीसरा तरीका (मसाला आलू मिक्स पराठा):

आटे में ही 1–2 उबले व मैश किए हुए आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर आटा गूंथ लें। लोई बनाकर पराठे बेलें और सेंक लें। इस तरीके से बने पराठे कड़े नहीं होते और रखने के बाद भी मुलायम बने रहते हैं।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श