FEATUREDLatestराष्ट्रीय

LIVE अपडेट: Operation Sindoor बहस में Baijayant Panda ने कांग्रेस पर निशाना साधा, Shashi Tharoor की चुप्पी बनी चर्चा का विषय

LIVE अपडेट: Operation Sindoor बहस में Baijayant Panda ने कांग्रेस पर निशाना साधा, Shashi Tharoor की चुप्पी बनी चर्चा का विषय

LIVE अपडेट: Operation Sindoor बहस में Baijayant Panda ने कांग्रेस पर निशाना साधा, Shashi Tharoor की चुप्पी बनी चर्चा का विषय: आज संसद के मानसून सत्र का छठा दिन है। विपक्षी दलों के सांसद बिहार में मतदाता सूची और पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर आक्रामक हैं और सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। जिसमें सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना पक्ष रखा। LIVE अपडेट: Operation Sindoor बहस में Baijayant Panda ने कांग्रेस पर निशाना साधा, Shashi Tharoor की चुप्पी बनी चर्चा का विषय

05:52 PM, 28-JUL-2025कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने कहा कि हमारी फौज ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया। विपक्ष ने सरकार से सर्वदलीय बैठक की मांग की, लेकिन बैठक नहीं बुलाई गई। पाकिस्तान को लेकर रणनीतिक भूल तब हुई जब विदेश मंत्री ने फोन करके पाकिस्तान को आतंकी ठिकानों पर हमला करने की जानकारी दी। विदेश मंत्री का काम दोस्त मुल्कों की संख्या बढ़ाना होता है। पाकिस्तान से टकराव की स्थिति में कितने देश हमारे साथ खड़े थे। एक देश का नाम बताएं जिसने पाकिस्तान की निंदा की।

05:35 PM, 28-JUL-2025भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सुरक्षा बलों की कभी सराहना नहीं की। जबकि दुनियाभर में सेना की तारीफ हो रही है। बैजयंत पांडा ने कहा कि शशि थरूर बहुत अच्छा बोलते हैं, लेकिन उनका पार्टी नेतृत्व उनको बोलने नहीं देता है। उनको देशहित में बोलने से कोई रोक नहीं सका।

05:29 PM, 28-JUL-2025भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा कि हमने अमेरिकी दबाव में हमले नहीं रोके। हमने पाकिस्तान के घुटने टेकने के बाद हमले रोके। यह शर्म की बात है कि हमारे देश के कुछ लोग सेना और सरकार पर सवाल उठाते हैं।

05:11 PM, 28-JUL-2025लोकसभा में एनसीपी शरद के सांसद अमर शरदराव काले ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान गुर्जर और बकरवाल समुदाय ने हमें जरूरी जानकारियां दी थीं। मुझे जानना है कि क्या समुदाय ने अब हमें ऐसी जानकारी दी। 1971 में पाकिस्तान ने हमारे कई हवाई अड्डों पर अटैक किया था। 13 दिन तक युद्ध चला था। तब हमने में विजय की घोषणा की। 1971 के युद्ध के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति निकसन ने संघर्ष विराम को दबाव बनाया था, लेकिन भारत ने इसे नकार दिया था। आज हम मोदी जी को वैश्विक नेता कहते हैं।

देश के लोगों की उनसे कुछ अपेक्षा है। भारत पूछना चाहता है कि 2014 से अब तक मोदी ने विदेश दौरों के दौरान भेंट की तो हमारी विदेश नीति कितनी सफल हुई है। नौ बार वे अमेरिका गए हैं। उस अमेरिका के राष्ट्रपति पाकिस्तान के सेना प्रमुख को खाना खाने बुलाते हैं, इससे बड़े दुख की कोई बात नहीं है।

सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। पाकिस्तान और चीन का संबंध लोहे सा मजबूत है, मैं विदेश मंत्री से पूछना चाहता हूं कि हमारी विदेशी नीति कैसे असफल हुई है।

04:46 PM, 28-JUL-2025शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सांवत ने कहा कि मैं ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत सेना के पराक्रम को नमन करता हूं। पहलगाम में 22 अप्रैल को एक भी जवान क्यों नहीं था? जांच यहां से शुरू होनी चाहिए। उस दिन सारे जवान कहां गए थे? वहां से पाकिस्तान कितना दूर है? पहलगाम से पहले भी कुछ आतंकी हमले हुए हैं। हाल ही में मुंबई हमले के आरोपियों को हाईकोर्ट को रिहा कर दिया। इससे साफ है कि हम आज तक आतंकी पकड़ नहीं पाए हैं।
04:43 PM, 28-JUL-2025पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस की दुष्प्रचार रणनीति है सच नहीं है। आप कहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में युद्ध बंद किया, यह सच नहीं है। भारत अपना निर्णय स्वयं करता है। भारत ऐसा करने में सक्षम है। कांग्रेस को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता दिखाई नहीं पड़ी। पूरी दुनिया और देश ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा। हमारे देश की विपक्षी पार्टी इस लड़ाई में सरकार के साथ नहीं रही। कांग्रेस दलगत राजनीति से ऊपर उठे।

04:34 PM, 28-JUL-2025पंचायती राज मंत्री ने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान के पूरी रक्षा प्रणाली और 11 एयरबेस को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को पूरे देश ने देखा। मगर विपक्ष को यह नहीं नजर आई। यह देश का दुर्भाग्य है। प्रधानमंत्री जी बोलते नहीं हैं, वे सीधा कार्रवाई करते हैं और अपनी ताकत दिखाते हैं।

04:34 PM, 28-JUL-2025पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में नागरिक ठिकानों पर हमला नहीं किया। बाद में पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों, एयरबेस और नागरिक ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। हमारे देश में निर्मित रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया। हमने पाकिस्तान की मिसाइल हवा में फुलझड़ी की तरह ध्वस्त कर दीं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारा कोई जहाज नहीं गिरा


04:31 PM, 28-JUL-2025पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समय, तारीख और कार्रवाई करने के लिए सेना को खुली छूट दी। सात मई को हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इसके बाद आतंकियों के आका रो रहे थे। हमने संदेश दिया कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के गोगोई ने एक बार फिर भी पाकिस्तान की आलोचना नहीं की। कांग्रेस वोट की राजनीति करती है और पीएम मोदी देश के लिए राजनीति करते हैं।

04:28 PM, 28-JUL-2025पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यूपीए के किसी प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का संकल्प नहीं लिया। ये प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा स्थगित करके देश वापस लौटे। 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मधुबनी से कहा था कि भारत इसका जवाब कल्पना से परे पाकिस्तान को देगा। उन्होंने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हम आतंकवाद के आगे झुकने वाले नहीं हैं।LIVE अपडेट: Operation Sindoor बहस में Baijayant Panda ने कांग्रेस पर निशाना साधा, Shashi Tharoor की चुप्पी बनी चर्चा का विषय

Back to top button