Latest

सनसाइन अकेडमी में आयोजित की गई बैगलेस डेमो क्लासेस

कटनी। नगर निगम के सामने रायबाड़ा स्थित सनसाइन अकादमी में बैगलेस डेमो क्लास आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षकों के द्वारा नए एडमिशन लेने वाले बच्चों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।

बच्चों ने मिलकर कई सारी गतिविधियों में भाग लिया। शिक्षिकाओं की सहायता से नए बच्चे को विद्यालय की शिक्षिकाओं से परिचित करवाया गया।

नए बच्चों ने कई विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर बहुत ही खुश दिखाई दिए। सभी एक्टिविटी को करवाने का उद्देश्य यह था कि बच्ची खेल-खेल में विद्यालय के माहौल से जुड़े और खुशी-खुशी पढ़ाई से भी जुड़े।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम