मनोरंजनEntertainmentLatest

बादशाह ने गुपचुप शादी रचाई, 6 साल बाद ईशा रिखी बनी हमसफर

बादशाह ने गुपचुप शादी रचाई, 6 साल बाद ईशा रिखी बनी हमसफर

बादशाह ने गुपचुप शादी रचाई, 6 साल बाद ईशा रिखी बनी हमसफर “डीजे वाले बाबू” फेम रैपर और सिंगर बादशाह ने अपनी दूसरी शादी गुपचुप तरीके से की है। उनका नया जीवनसाथी है पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी। तलाक के छह साल बाद बादशाह ने एक सादगी भरे समारोह में सिर्फ परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

सोशल मीडिया पर पूनम रिखी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं। तस्वीरों में बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ता और चूड़ीदार पजामे में नजर आए, जबकि ईशा लाल रंग के सूट में दुल्हन की तरह दिखीं।

नवविवाहित कपल की रोमांटिक तस्वीरों में ईशा ने मांग में सिंदूर भरा हुआ है और बादशाह की बाहों में कोजी नजर आ रही हैं। यह बादशाह की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी, लेकिन 2020 में तलाक हो गया।

बादशाह और ईशा की यह शादी अब इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है और फैंस इस जोड़े की नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं।

Back to top button