Babri demolition case LIVE Updates: 28 साल बाद बाबरी केस में फैसला थोड़ी देर में, बढ़ाई गई सुरक्षा
Babri demolition case LIVE Updates: बाबरी विध्वंस मामले में 28 साल बाद सीबीआई की विशेष कोर्ट लखनऊ में फैसला सुनाने जा रही है। मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत कई बड़े लोग आरोपी हैं।

इनमें से कुछ फैसला सुनाने के समय कोर्ट में मौजूद रहेंगे। दोषी हुए तो लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती को अधिकतम पांच साल की सजा हो सकती है।
वहीं कल्याण सिंह और साक्षी को तीन साल की सजा हो सकती है। 19 आरोपितों को उम्र कैद की सजा हो सकती है, इनमें सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह व लल्लू सिंह शामिल हैं। लखनऊ में सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।
इस ऐतिहासिक फैसले को सीबीआई के विशेष जज एसके यादव सुनाएंगे, जिनके कार्यकाल का यह अंतिम फैसला होगा। 30 सितंबर 2019 को रिटायर होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर को फैसला सुनाने तक उन्हें सेवा विस्तार दे रखा है।
कोर्ट ने सभी 32 आरोपितों को फैसले के समय हाजिर रहने का आदेश दिया है। हालांकि कई अभियुक्तों के मेडिकल कारणों से कोर्ट में उपस्थित रहने की उम्मीद कम है।
उमा भारती कोरोना पाजिटिव हैं तो महंत नृत्यगोपाल दास अस्पताल में भर्ती हैं। आडवाणी व जोशी भी अस्वस्थ हैं।
दो सितंबर से लिखा जा रहा फैसला : CBI ने गवाहों के परीक्षण के बाद 2 सितंबर को फैसला लिखाना शुरू किया था। सूत्रों के अनुसार निर्णय करीब दो हजार पेज का हो सकता है। इसे सुनाने के तुरंत बाद कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा। बतातें चले कि सीबीआइ व अभियुक्तों के वकीलों ने ही करीब साढ़े आठ सौ पेज की लिखित बहस दाखिल की है।
सात श्रेणी में हैं 32 आरोपित
1. लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती व साध्वी ऋतंभरा।
2. सतीश प्रधान, राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत नृत्यगोपाल दास व धर्मदास।
3. रामचंद्र खत्री, सुधीर कक्कड़, अमरनाथ गोयल, संतोष दुबे, लल्लू सिंह, कमलेश त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, आचार्य धर्मेंद्र देव, प्रकाश शर्मा, जयभान सिंह पवैया, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, विनय कुमार राय, रामजी गुप्ता, गांधी यादव व नवीन भाई शुक्ला।
4. पवन कुमार पांडेय, बृज भूषण शरण सिंह व ओम प्रकाश पांडेय
5. महाराज स्वामी साक्षी उर्फ स्वामी सच्चिदा नंद साक्षी।
6. रवींद्र नाथ श्रीवास्तव।
7. कल्याण सिंह।
Lucknow: Security tighetened around Special CBI court. The court will pronounce its verdict today, in Babri Masjid demolition case. pic.twitter.com/ArCv47NDsB
— ANI UP (@ANINewsUP) September 30, 2020

