Latest

रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ, विधायक संजय पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी विस्तृत जानकारी

कटनी। आज भव्य दिव्य श्री रामलाला का मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार है पर इस मंदिर निर्माण और बाबरी ढांचा को मिट्टी में मिलाए जाने के राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कई ऐसे नारे आए जिन्होंने हिंदू कारसेवकों में उत्साह का संचार किया। ऐसा ही एक नारा है- रामलला हम आएँगे, मंदिर वहीं बनाएँगे। इस नारे के प्रणेता बाबा सत्यनारायण मौर्य ने कल विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय पाठक के निमंत्रण पर रामराजा पर्वत पर हरिहर तीर्थ के निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया उनके साथ भारतीय प्रतिमा विज्ञान के विशेषज्ञ एवं मूर्तिकार श्री दिनेश शर्मा भी पहुंचे ।

IMG 20260414 WA0012

अपने चित्र, कविता और संगीत के द्वारा राष्ट्र जागरण के कार्य में लगे हुए बाबा सत्यनारायण मौर्य जो एक लेखक, संगीतकार, गीतकार, कुशल वक्ता और सिद्धहस्त चित्रकार हैं एवं प्रसिद्ध मूर्तिकार श्री दिनेश शर्मा का विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय पाठक ने आत्मीय स्वागत करते हुए हरिहर तीर्थ के दिव्य प्रकल्प के निर्माण कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुए सघन निरीक्षण किया एवं इस दौरान दोनों मूर्धन्य कलाकारों के साथ सांस्कृतिक धरोहर और तीर्थ की भव्यता से निर्माण को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

IMG 20260414 WA0012 1

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अपने अपने सुझाव भी दिए। श्री संजय पाठक ने उनको जानकारी देते हुए बताया कि इस हरिहर तीर्थ क्षेत्र के निर्माण से विजयराघवगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं पर्यटकों से वहां प्रसाद, फूल, परिवहन और होटल उद्योग पर्यटन से जुडने वाले हज़ारों लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगे जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास की गति में तेजी आएगी।

IMG 20260414 WA0013

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम