jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

Ayodhya Train अयोध्या के लिए 22 जनवरी के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनों का रूट कटनी जबलपुर होकर, कुछ को फ़्री भी मिलेगी यात्रा

Shri Ram Mandir Ayodhya Train अगर आप अयोध्या में श्री राममंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो खबर महत्वपूर्ण है। दरअसल श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके लिए रेलवे लगभग एक हजार ट्रेनें चलाने जा रहा है। लगभग 500 से ज्यादा ट्रेनों का रूट तय कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक अकेले कटनी, जबलपुर रेल मंडल से 100 से ज्यादा ट्रेनें गुजरेंगी। दक्षिण भारत से उत्तर भारत को जोड़ने वाली ट्रेनों में अधिकांश को जबलपुर से होकर चलाया जा रहा है। इनमें कोयम्बटूर से चलकर जबलपुर होते हुए अयोध्या तक जाने और वापस इसी रूट से लौटने वाली लगभग 60 ट्रेनें हैं। कटनी से होकर ट्रेनें न सिर्फ जबलपुर बल्कि बीना और रायपुर तथा सिंगरौली के रास्ते से आकर कटनी स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी।

आईआरसीटीसी किराया तय करेगा, कुछ के लिए फ्री

ट्रेन के रूट और किराया तय करने की जिम्मेदारी रेलवे ने आइआरसीटीसी को दी है । कुछ ट्रेनें ऐसी भी चलाई जाएंगी जिनमें यात्री किराया नहीं लिया जाएगा। इसके लिए वे सामाजिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों की अनुशंसा के आधार पर उन्हें मुफ्त यात्रा कराएंगे। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय आइआरसीटीसी को लेना है।

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet