Ayodhya ram mandir: सिनेमाघर फ्रेंचाइजी PVR ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को 70mm के पर्दे पर दिखाने का किया ऐलान

Ayodhya ram mandir: 22 जनवरी का दिन बहुत ही खास होने जा रहा है, वर्षो के इंतजार के बाद इस दिन अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya ram mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इस आयोजन में देशभर से हजारों लोग शामिल होंगे. वहीं बहुत से लोग ऐसे भी है जो किसी वजह से अयोध्या (Ayodhya ram mandir) नहीं जा पा रहे हैं. ऐसे में अगर उनको लग रहा है कि वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ayodhya ram mandir) का कार्यक्रम नहीं देख पाएंगे, तो वो गलत सोच रहे हैं. इसी बीच देश की सबसे बड़ी सिनेमाघर की फ्रेंचाइजी PVR ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को 70mm के पर्दे पर दिखाने की बात कही है. अगर आप भी बड़े पर्दे पर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो इसका तरीका हम आपको यहां बताने जा रहे हैं.

https://x.com/_PVRCinemas/status/1748353658864251320?s=20
70 शहरों में कर सकेंगे दर्शन – Ayodhya ram mandir
PVR सिनेमा ने रामलला के 70mm के पर्दे पर दर्शन कराने की व्यवस्था कर ली है. इसके लिए पीवीआर और आईनॉक्स ने देश के 70 शहरों को चुना है, जहां 170 से अधिक स्क्रीन पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा. ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा.
कितने रुपए की होगी टिकट? – Ayodhya ram mandir
Ayodhya ram mandir रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए आपको केवल 100 रुपए की टिकट लेनी होगी. इसके साथ ही आईनॉक्स और पीवीआर अपनी ओर से श्रद्धालुओं को इसी कीमत के अंदर पानी और पॉपकॉर्न वितरित करेंगे. ऐसे में आप रामलला के दर्शन के साथ पॉपकॉर्न का भी मजा ले सकेंगे.








