Site icon Yashbharat.com

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सामने आया बयान, कहा- देशवासियों को इस बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम की बधाई

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya ram mandir: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश के मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती हुई। कांग्रेस के कई नेताओं ने धार्मिक आयोजन किए।

भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सुंदरकांड का पाठ किया और महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम तेरे-मेरे का विषय नहीं, सबके आराध्य हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि भगवान राम सभी की आस्था का केंद्र हैं और हमेशा रहेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण ठुकराने के बाद निशाने पर आए कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने स्तर पर आयोजन किए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रोशनी की गई तो विदिशा जिले के प्रभारी अमित शर्मा ने भोपाल के झरनेश्वर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और महाआरती का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए।

https://x.com/INCMP/status/1749367681806164288?s=20

उन्होंने कहा कि श्रीराम नकारात्मकता का विषय नहीं हो सकते हैं। वे तेरे-मेरे का विषय नहीं हो सकता है। जिसे जब जैसा अवसर मिला, उसने वैसी श्रीराम की सेवा की। हर प्राणी के कण-कण, क्षण-क्षण और रोम-रोम में समाये मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन दर्शन उदाहरण और अनुकरण का पर्याय है।

प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल में भी अपनी कर्म-प्रतिज्ञा के कीर्तिमान स्थापित किए जो युगों-युगों तक हर प्राणी का पथ प्रदर्शित करते रहेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक्स पर पोस्ट किया जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ था, तब मैंने वीडियो संदेश के माध्यम से इसका स्वागत किया था और देशवासियों को इस बहुप्रतिक्षित कार्यक्रम की बधाई दी थी।

Exit mobile version