Ayodhya Deepotsav : अयोध्या में हुए दीपोत्सव ने इतिहास रच दिया है। सरयू के तट पर हाल ही में हुए इस विराट, भव्य प्रकाशनमान आयोजन ने विश्व कीर्तिमान बना दिया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस आयोजन को दर्ज करके इसकी सूचना दी है। दीपोत्सव में 606,569 यानी 6 लाख 6 हज़ार 569 मिट्टी के दीये 5 मिनट से अधिक समय तक प्रज्जवलित रहे थे। चतुर्थ दीपोत्सव में जले दीपों के साथ रामनगरी जगमग हो गई। अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ समारोह ने सरयू नदी के तट पर मिट्टी के दीपक जलाए जाने के बाद ‘तेल के सबसे बड़े प्रदर्शन’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर इस बार रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव पर पाबंदियां सख्त रहीं। भीड़ एकत्र न होने पाए इसके लिए रामनगरी में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। 492 वर्ष बाद श्रीरामलला विराजमान प्रांगण में दीप जलने के बाद 13 नवंबर 2020 का दिन लोगों को बेहद यादगार बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास से लोगों ने एक्चुअल हो या वर्चुअल दिवाली का भरपूर आनंद लिया। इसके साथ ही अयोध्या में विश्व रिकॉर्ड भी बन गया। एक्चुअल हो या वर्चुअल, योगी आदित्यनाथ की इस बार की दिवाली ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। 492 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद इस बार पहला अवसर था जब श्री रामजन्मभूमि स्थल पर दीप जलाए गये।
Related Articles
राष्ट्रीय अध्यक्ष के वचन को निभाने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची सेवादल यंग ब्रिगेड की टीम, जरूरत मंदो को वितरित की राहत सामग्री
7 hours ago
सिंगरौली में बड़ा ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए 3 लोग, 2 की मौत 1 गंभीर
9 hours ago
सिंह राशि में सूर्य, चंद्रमा और केतु का ‘त्रिग्रही योग’: 11 सितंबर को इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें उपाय
9 hours ago
Train Route Change: झांसी स्टेशन पर काम के चलते हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का रूट बदला, जानें नया रूट
9 hours ago




