व्यापार

Axis बैंक ने महंगा किया लोन, नई दरें आज से होगी लागू

मुंबई।  नए साल के बाद बैकिंग सैक्टर में काफी बदलाव जहां बैंको की और से हर सर्विस के लिए चार्ज वसूलने की तैयारी की जा रही है वहीं देश की देश के तीसरी बड़े प्राइवेट बैंक Axis Bank ने 0.05 फीसदी की दर से लोन रेट्स को बढ़ाने का एलान किया है। यह दरे आज से लागू हो जाएगी। इस संबंध में बुधवार को Axis बैंक की  और से जानकारी दी गई। बैंक का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पिछले दिनों ही स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने कस्टमर्स के लिए बेस रेट में 0.30% की कटौती की है।

एक्‍सिस बैंक की ओर से रेग्‍युलेटरी फाइलिंग में कहा गया, बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) 0.05 फीसदी की दर से बढ़ाने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी आज  यानी गुरुवार से लागू हो जाएगी। इस फैसले के बाद सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। बैंक ने कहा, ‘अब होम लोन और अन्‍य जरूरी प्रोडक्‍ट्स पर 8.30 फीसदी का इंटरेस्‍ट रेट लगेगा।’  हालांकि बैंक ने इस फैसले की कोई वजह नहीं बताई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply