katniमध्यप्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त तपस्या परिहार

स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त सुश्री परिहा

सर्वेक्षण के हर मानक पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निगमायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा – निर्देश,स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी तय

कटनी -स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं, बल्कि नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। नागरिकों की जागरूकता, सकरात्मक सहयोग और सफाई मित्रों की कड़ी मेहनत शहर की स्वच्छ छवि को मजबूत करने में निर्णायक सिद्ध होंगे। उक्त बात निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों से कही।

तैयारियों की समीक्षा

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभागों के मध्य आपसी समन्वय, समयबद्ध कार्यवाही एवं प्रभावी निगरानी व्यवस्था पर बल देते हुए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की नियमितता, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण एवं इस हेतु नागरिकों में जागरूकता लाने, सार्वजनिक स्थलों की सतत स्वच्छता, सी एंड डी वेस्ट प्रबंधन तथा सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई तथा आवारा मवेशियों के स्वच्छंद विचरण पर अंकुश लगाने, रोको टोको अभियान एवं स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के साथ ही तथा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर स्पॉट फाइन जैसी कार्यवाही की चरणबद्ध तरीके से समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर सक्रियता से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।

व्यवस्थाओं में सुधार लाने जवाबदेही तय

निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण का काउंटडाउन शुरू हो गया है उन्होंने सर्वेक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं एवं एवं वर्तमान सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कर निर्धारित मानकों के अनुरूप जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में सुधार लाने हेतु सार्वजनिक एवं अन्य मार्गो के साथ ही बाजार क्षेत्रों की सफाई हेतु रूट निर्धारित करते हुए जवाबदेही के साथ कार्य करने के भी निर्देश भी दिए। उन्होंने एम.एस.डब्ल्यू को आड़े हांथे लेते हुए कहा कि यदि समय पर कचरा वाहन वार्डो में पहुंचेगा तो नागरिकगण घरों एवं दुकानों का कचरा सीधे कचरा वाहन में ही देगें तथा शहर की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार परिलक्षित होगा। इस हेतु एम.एस.डब्ल्यू कचरा वाहन बढ़ाने, वार्डो में कचरा संग्रहण वाहन नहीं पहुंचने पर तत्काल कार्यालय को सूचित करने के साथ ही वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था की निगरानी हेतु निगम के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

सर्वेक्षण के बिंदुओं पर चर्चा

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा कर नगर के सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता हेतु प्रयास करने, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों वालेंटियर्स आदि की सहभागिता से जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के अलावा नुक्कड़ नाटक, मनोरंजन गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक के अंत में निगमायुक्त ने कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसे प्रयास करने होंगे कि इस सर्वेक्षण में कटनी नगर का नाम स्वच्छता के शिखर पर पहुंचे।

Back to top button