वास्तु

August Rashi Parivartan 2021: अगस्त में ये 3 ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल, इन 4 राशि के लोगों को होगा लाभ

August Rashi Parivartan 2021: अगस्त का महीना राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है। इस महीने बुध ग्रह एक बार राशि बदल रहा है, जबकि शुक्र और सूर्य एक बार राशि बदलेंगे। इन चारों राशि परिवर्तन से सभी राशि के लोगों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ेगा पर इसका सबसे ज्यादा फायदा मेष, मिथुन, तुला और सिंह राशि के लोगों को होगा। आइए इन राशि परिवर्तन और उनके प्रभावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बुध ग्रह का राशि परिवर्त्तन

अगस्त का पहला राशि परिवर्तन 9 तारीख को होगा। इस दिन बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर देर रात 1 बजकर 23 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। अभी वे चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान हैं। इसके 14 दिन बाद बुध फिर से राशि बदलेंगे और 26 अगस्त को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर वो कन्या राशि में विराजमान हो जाएंगे। इसके बाद 22 सितंबर तक बुध इसी राशि में रहेंगे।

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन

महीने का दूसरा राशि परिवर्तन 11 अगस्त को होगा। इस दिन शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। वह अभी सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र अगले 25 दिन तक कन्या राशि में रहेंगे। इसके बाद वो तुला राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य ग्रहण का राशि परिवर्तनमहीने का तीसरा राशि परिवर्तन 17 अगस्त को होगा। इस दिन सूर्य कर्क राशि से निकलकर देर रात 1 बजकर 5 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वो 17 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद वो कन्या राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

मेष राशि वालों को अपार सफलता मिलने के आसार हैं। दफ्तर या व्यापार दोनों जगह फायदा, कोई भी काम नहीं रुकेगा। यदि कोई शिल्पकार, रचनात्मक कार्य आदि से जुड़े है तो समय लाभदायक है। घर का पारिवारिक माहौल भी ठीक-ठाक रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा है। इन लोगों के कार्यक्षेत्र में बॉस उनके कार्य से काफी प्रसन्न रहेंगे और व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। अचानक से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और घर परिवार का माहौल भी ठीक रहेगा, लेकिन पैसे का लेनदेन करते समय सावधान रहें।

तुला राशि

भाग्य आपके साथ है। ऑफिस में आपके कार्य के चर्चे होंगे और व्यवसाय में लाभ होने के पूरे आसार हैं। इस दौरान आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। साथ ही किसी रचनात्मक कार्य, कला, संस्कृति आदि चीजों से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल है। इस दौरान आपको कहीं से पुरस्कार भी मिल सकता है। इससे आत्मविश्वास में भी बढ़ेगा।

सिंह राशि

आत्मविश्वास बढ़ेगा और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सभी कार्य समय पर निपटाएंगे और अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। परिवार वालों की सेहत की चिंता न करें। जोखिम भरे निवेश पर लाभ मिलने के आसार हैं। अगर व्यापार से जुड़े हैं तो कोई बड़ा ऑर्डर या डील मिल सकती है।

Back to top button