Latest

कटनी एएसपी व एसपी रह चुके हैं जबलपुर रेंज के नए डीआईजी अतुल सिंह, कटनी पुलिस को मिलेगा अनुभव का लाभ

कटनी। पुलिस मुख्यालय से सोमवार को जारी हुई पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची में जबलपुर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक(डीआईजी) बनाए गए 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल सिंह कटनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। इसलिए वो कटनी जिले की राजनैजिक, सामाजिक, आर्थिक, भूगोलिक सहित सभी प्रकार की गतिविधियों से वाकिफ हैं और इसका लाभ भी कटनी पुलिस को मिलेगा। गौरतलब है कि सोमवार को पुलिस मुख्यालय से जारी आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में जबलपुर रेंज के डीआईजी तुषारकांत विघार्थी का तबादला पुलिस मुख्यालय भोपाल कर दिया गया तथा उनके स्थान पर जबलपुर में ही विसबल उप पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह को जबलपुर रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल सिंह पूर्व में कटनी जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उसके बाद पुलिस अधीक्षक के पद पर भी पदस्थ रह चुके हैं। जिसके कारण वो जिले की हर गतिविधि से वाकिफ हैं। जिसका लाभ कटनी पुलिस को मिलेगा।

 

Back to top button