Monday, April 27, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Atithi Shiksha MP अतिथि शिक्षकों को प्रोफ़ाइल अपडेट करने की समय सारिणी जारी

Atithi Shiksha MP अतिथि शिक्षकों से जुड़ी अहम खबर है। एमपी के सभी सरकारी कॉलेजों में रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यरत अतिथि विद्वानों की प्रोफ़ाइल अपडेट करने की समय सारिणी उच्च शिक्षा विभाग ने जारी कर दी है। विभाग के पत्रानुसार पूर्व पंजीकृत एवं सत्यापित/वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि विद्वान द्वारा प्रोफाइल अपडेट करना एवं आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर शासकीय अग्रणी महाविद्यालय द्वारा सत्यापन करवाने की तारीख़ 17.07.2023 से 25.07.2023 जारी की गई है। इसमें अतिथि विद्वानों को अपनी योग्यता अपडेट करनी होगी।

नियमितीकरण की गुहार लगाई

इधर महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से अपने नियमितीकरण की गुहार लगाई है।संघ के डॉ आशीष पांडेय ने कहा की हर वर्ग को कुछ ना कुछ देने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आखिर अतिथि विद्वानों की खाली झोली कब भरेंगे। डॉ पांडेय ने आग्रह करते हुए कहा की संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से अतिथि विद्वानों को पूर्ण विश्वास है कि वो जल्द ही अतिथि विद्वानों को नियमित कर भविष्य सुरक्षित करेंगे एवं विपक्ष में रहते हुए जो उन्होंने वादा किया था वो पूरा करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम