Wednesday, May 20, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

Asteroid News: 1,00,000 kmph की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा विशाल एस्टेरॉयड, आज रात क्या होगा?

Asteroid News: वर्ष 2021 का सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह (Asteroid) रविवार की रात पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। नासा समेत दुनियाभर के खगोल शास्त्रियों पर इसकी नजर है। इस एस्टेरॉयड का नाम 2001 FO32 है। अंतरिक्ष की यह चट्टान लगभग आधा किलोमीटर (440 मीटर X 680 मीटर) चौड़ी है। यानी आकार में यह भारत की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से दोगुनी से भी अधिक ऊंची है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह Asteroid 123,876 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा है, जो किसी भी Asteroid की औसत गति से तेज है। सुकून वाली बात यह है कि यह Asteroid धरती से सुरक्षित दूरी से गुजर जाएगा। यानी इससे हमारी धरती को कोई खतरा नहीं है।

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, Asteroid से हमारे ग्रह के लिए कोई खतरा नहीं है। सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स स्टडीज (CNEOS) के निदेशक पॉल चोडास के मुताबिक, इस बात की कोई संभावना नहीं है कि यह Asteroid पृथ्वी से टकराएगा, क्योंकि यह धरती से करीब 1.25 मिलियन मील (20 लाख किलोमीटर) दूर होगा। फिर भी नासा ने इसे वॉचलिस्ट में डाला है और लगातार नजर रखी जा रही है। पॉल चोडास कहते हैं, अभी भी इसे ‘संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह’ नामित किया जाना चाहिए।

 

शुरू में यह Asteroid एक किलोमीटर चौड़ा माना जा रहा था, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से भी 200 मीटर चौड़ा है। हालांकि, हालिया अध्ययन में यह 440 मीटर से 680 मीटर चौड़ा पाया गया। 21 मार्च की रात को होने वाली यह खगोलीय घटना खगोलविदों के लिए बड़ा मौका है। इस Asteroid पर नजर रखकर अंतरिक्ष की चट्टानों के बारे में सटीक रीडिंग का अवसर मिलेगा। वैज्ञानिक यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि Asteroid बनते कैसे हैं और धरती के लिए कितना बड़ा खतरा हो सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम