Assistant Professor Recruitment 2024: असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए 4 अगस्त को परीक्षा होगी

images 2 1

Assistant Professor Recruitment 2024: सरकारी कालेजों में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने परीक्षा का दूसरा चरण रखा है। आठ विषयों में सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 अगले महीने है, जिसमें 744 पद हैं।

करीब तीस हजार से ज्यादा उम्मीदवार इसमें शामिल होंगे। 4 अगस्त को होने वाली परीक्षा प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में करवाई जाएगी। आयोग ने जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने की बात कही है। 25 जुलाई बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।

दिसंबर 2022 में सहायक प्राध्यापक परीक्षा को लेकर आयोग ने विज्ञापन निकाला था, लेकिन उसमें शासन के निर्देश के बावजूद अतिथि विद्वानों को परीक्षा में आवेदन करने का मौका नहीं दिया। अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय की शरण ली।

सवा साल से अधिक प्रकरण न्यायालय में चला, जिसके बाद वंचित वर्ग को आवेदन करने के लिए आयोग को दोबारा लिंक खोलना पड़ी। पहले चरण की परीक्षा 9 जून को करवाई गई। आठ विषयों के 826 पदों पर 33 हजार ने परीक्षा दी। अब आयोग दूसरे चरण की परीक्षा 4 अगस्त को करवाने जा रहा है।

 

 

 

विषयपद
रसयान विज्ञान160
अर्थशास्त्र104
भूगोल23
विधि29
भौतिक शास्त्र115
राजनीति शास्त्र118
समाज शास्त्र80
प्राणी शास्त्र

 

115

 

इस बार तीस हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। अधिकारियों के मुताबिक 8 से 10 जिलों में परीक्षा होगी। इसके लिए केंद्र तय होना बाकी है। यह प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में पूरी की जाएगी। उसके बाद एडमिट कार्ड दिए जाएंगे।

टैक्सेशन असिस्टेंट इंटरव्यू 22 जुलाई से

 

 

 

एमपीपीएससी ने दिसंबर 2022 में आयोग ने टैक्सेशन असिस्टेंट का विज्ञापन निकाला था। 100 पदों के लिए 9 मई से 8 जून 2023 के बीच परीक्षा करवाई। लिखित परीक्षा में सिलेक्ट हुए लोगों के लिए इंटरव्यू रखे गए हैं।

आयोग ने 22 से 30 जुलाई के बीच उम्मीदवारों को बुलाया है। इंटरव्यू की प्रोसेस से संबंधित गाइडलाइन जारी हो गई है। घंटेभर पहले आयोग कार्यालय पहुंचना होगा। जहां उन्हें पहले अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवाना है। उसके बाद पैनल के सामने इंटरव्यू देना होगा।

इसे भी पढ़ें-  जगदलपुर: संजय मार्केट में मोती ज्वेलर्स चोरी, 1.74 करोड़ के जेवर उड़ाए, महाराष्ट्र के 5-6 संदिग्ध गिरफ्तार