Latest

Assembly Election Date Announcement : हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग, JK में 3 चरणों में मतदान, 4 अक्टूबर को रिजल्ट

राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। इसी तरह थोड़ी देर में हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव का शेड्यूल सामने आ जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार संबोधित कर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ ही दोनों चुनाव आयुक्तों – ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं।

  • जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में मतदान होगा।
  • पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान होगा।
  • दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटोें पर वोट डाले जाएंगे।
  • तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा, जब 40 सीटों पर मतदान होगा।
  • मतगणना 4 अक्टूबर को होगा।

Back to top button