असिन और राहुल शर्मा की 7 साल की बेटी को स्क्रीन टाइम से दूरी, 12 भाषाओं का ज्ञान; माइक्रोमैक्स सह-संस्थापक ने किया बड़ा खुलासा

असिन और राहुल शर्मा की 7 साल की बेटी को स्क्रीन टाइम से दूरी, 12 भाषाओं का ज्ञान; माइक्रोमैक्स सह-संस्थापक ने किया बड़ा खुलासा

असिन और राहुल शर्मा की 7 साल की बेटी को स्क्रीन टाइम से दूरी, 12 भाषाओं का ज्ञान; माइक्रोमैक्स सह-संस्थापक ने किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन डेस्क: साउथ और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री असिन (Asin) भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी पारिवारिक जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने हाल ही में MyGov India के साथ एक बातचीत में अपनी 7 वर्षीय बेटी अरिन रेन शर्मा की परवरिश को लेकर कई दिलचस्प और हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

राहुल शर्मा के मुताबिक, उनकी बेटी को अब तक मोबाइल फोन या टीवी देखने की अनुमति नहीं दी गई है और वह महज 7 साल की उम्र में 12 भाषाओं में दिलचस्पी रखती हैं। असिन और राहुल शर्मा की 7 साल की बेटी को स्क्रीन टाइम से दूरी, 12 भाषाओं का ज्ञान; माइक्रोमैक्स सह-संस्थापक ने किया बड़ा खुलासा

 न टीवी, न मोबाइल: किताबों से भरा है घर

राहुल शर्मा ने अपनी बेटी के परवरिश के तरीके पर बात करते हुए बताया  घर में न तो टेलीविजन है और न ही अरिन को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की छूट दी गई है। घर में अरिन के स्कूल से कहीं ज्यादा किताबें मौजूद हैं। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली अरिन के लिए घर में आठवीं और नौवीं कक्षा तक की किताबें रखी गई हैं।राहुल ने हंसते हुए कहा कि वे कभी-कभी मजाक में कहते हैं कि बेटी को सीधे 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ही बैठा देना चाहिए। राहुल ने बेटी को इस तरह का अनुशासित और सीखने वाला माहौल देने का पूरा श्रेय अपनी पत्नी असिन को दिया है।

इसे भी पढ़ें-  लास वेगास एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: उड़ान भरते ही रनवे से फिसला प्राइवेट जेट, बाउंड्री से टकराया; उड़ानों पर लगी रोक

 7 साल की उम्र में 12 भाषाओं में रुचि

राहुल शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी अरिन महज 7 साल की उम्र में करीब 12 भाषाओं को समझ और बोल सकती हैं। इनमें कोरियन, जापानी, थाई और चीनी जैसी भाषाएं शामिल हैं।

राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जहां उनकी बेटी इतनी भाषाओं में दिलचस्पी ले रही है, वहीं उनके लिए हिंदी और अंग्रेजी से इतर किसी अन्य भाषा में बात करना मुश्किल हो जाता है।

राहुल बोले- “असिन मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं”

बातचीत के दौरान राहुल शर्मा ने असिन की तारीफ करते हुए कहा:

असिन से शादी करना उनकी जिंदगी के सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक रहा है।हर मुश्किल वक्त में असिन उनकी ताकत बनकर उनके साथ खड़ी रही हैं और उन्हें प्रेरित किया है।

शादी के बाद असिन ने बनाई फिल्मों से दूरी

 2008 में आमिर खान के साथ फिल्म ‘गजनी’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली असिन ने ‘रेडी’, ‘हाउसफुल 2’, ‘बोल बच्चन’ और ‘खिलाड़ी 786’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स सह-संस्थापक राहुल शर्मा से शादी करने के बाद असिन ने एक्टिंग से दूरी बना ली। अक्टूबर 2017 में दोनों बेटी अरिन के माता-पिता बने और तब से असिन पूरी तरह अपनी पारिवारिक जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं।