Asian Games 2023 भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 5 मेडल जीते, बेटियों की जयजयकार

हांगझू (चीन): एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) का पहला दिन भारत के लिए अब तक शानदार रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 5 मेडल जीत लिया हैं, जिनमें 3 सिल्वर मेडल हैं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश कर एक और मेडल पक्का कर दिया है। फाइनल सोमवार को खेला जाएगा।

Asian Games 2023 Day 1 LIVE Updates

भारत ने दिन की अपनी पहली स्पर्धा में पदक जीता। रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे की तिकड़ी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया।

इसके बाद पुरुषों की लाइट वेट डबल स्कल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रोइंग में रजत पदक जीता। इस बीच, क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश महिला टीम को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Exit mobile version