FEATUREDराष्ट्रीय

Article 370 : JNU में ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग ने फिर लगाए आपत्तिजनक नारे

नई दिल्ली। जम्‍मू और कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 के हटने को साथ ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में टुकड़े-टुकड़े गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार देर रात जेएनयू में रात के अंधेरे में कुछ असामाजिक तत्वों ने देशविरोधी नारे लगाए।

जानकारी के अनुसार, फरवरी 2016 की तर्ज पर सोमवार देर रात JNU कैंपस में एक बार फिर ‘आजादी-आजादी’ के नारों की गूंज सुनाई दी। सोमवार रात को अचानक कुछ लोगों ने अंधेरे में जमकर नारेबाजी की और अनुच्छेद 370 को वापस लेने की मांग की। नारे लगाने वालों को छात्र बताया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है।

बताया जा रहा है कि नारेबाजी के दौरान इन लोगों ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और इसके साथ ही नारेबाजी करने वालों ने सेना को लेकर भी काफी अपशब्दों का प्रयोग किया।

इतना ही नहीं, नारे लगा रहे लोगों ने खुद को भारतीय बताने से भी परहेज किया। इनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना सरासर गलत है और इन्होंने राज्य को दिए गए विशेष राज्य के दर्जे को बहाल करने की भी मांग की। चौंकाने वाली बात यह थी कि हमेशा मुखर रहने और चेहरे के साथ अपनी बात कहने वालों ने जेएनयू में आधी रात के अंधेरे में नारेबाजी तो की, लेकिन ये छात्र मीडिया के कैमरे से कतराते रहे।

वहीं, जम्मू और कश्मीर में चल रहे गहमागहमी के बीच जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद ने मोदी सरकार पर हमला बोला है, शेहला राशिद ने एक के बाद एक दस ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि ‘भारत ने कश्मीर को एक ब्लैक होल में बदल दिया है। सामान्य जीवन को ऑफ ट्रैक कर दिया है। स्थिति पर कोई स्पष्टता नहीं, सरकार से स्थानीय लोगों के लिए कोई सलाहकार या संचार नहीं है, चारों ओर घबराहट, अटकलें और अफवाहें हैं। फोन और इंटरनेट बंद हैं।’

Leave a Reply

Back to top button