Article 370: बौखलाए पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने किया ऐसा ट्वीट, Twitter ने भेज दिया नोटिस
इस्लामाबाद। भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से Article 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। पाकिस्तान बौखलाहट में बेकार की बातें कर रहा है और वहीं ट्विटर पर कई तरह के एजेंडे चला रहा है। दुनिया के सभी शक्तिशाली देशों सहित यूनाइटेड नेशन्स में भी पाकिस्तान को निराशा मिली। यहां तक की इस्लामिक देशों ने भी पाकिस्तान का साथ छोड़ दिया। 370 हटाने के पीछे भारत का सिर्फ और सिर्फ मकसद कश्मीर का विकास है। वहीं, सीमाओं को सुरक्षित करना व राज्य से असामाजिक तथ्यों को कमजोर करना है।
हालांकि, पाकिस्तान को इस Article का हटाया जाना नागवार गुजरा और यह पड़ोसी देश इसे लेकर राग अलाप रहा है। इसे लेकर ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने भी लोगों को उकसाने और गलत जानकारी देने का काम किया, जिसके बात ट्विटर ने इन्हें नोटिस पकड़वा दिया।
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गई जानकारी Twitter को सहीं नहीं लगी, जहां उन्हें नोटिस थमा दिया गया। राष्ट्रपति को मिले नोटिस के बाद पाकिस्तान में ट्विटर के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। वहीं, Twitter पर पक्षपात का भी आरोप लगाया जा रहा है।
बता दें कि 24 अगस्त को आरिफ अल्वी ने एक 1.30 सेकेंड का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इसमें लिखा, ‘कश्मीर के यह हालात हैं, इसलिए इस ट्वीट को ज्यादा से ज्यादा रिट्वीट किया जाए’।

