Latest

Arnab Goswami और उनकी पत्नी पर हमला, Sonia Gandhi के खिलाफ टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस

मुंबई। Arnab Goswami attacked: R भारत न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी सामिया पर बीती रात 2 अज्ञात लोगों ने हमला किया। इन बदमाशों ने अर्नब पर उस समय हमला किया जब देर रात करीब सवा 12 बजे वे दफ्तर से घर लौट रहे थे। उस समय अर्नब की पत्नी सामिया भी उनके साथ थीं। हालांकि हमले में अर्नब और उनकी पत्नी को कोई चोट नहीं आई है। इधर हमले की इस घटना के बाद मामले पर राजनीति गरमा गई है क्योंकि अर्नब ने हमले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

बता दें कि मुंबई के पालघर में 16 अप्रैल को हुई मॉब लिंचिंग की घटना पर डिबेट के दौरान अर्णब गोस्वामी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी कई बातें करती हैं, लेकिन इस घटना पर वो चुप हैं और शायद अंदर ही अंदर खुश हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने इस टिप्पणी को लेकर अर्नब की जमकर आलोचना की और कई नेताओं ने उनके खिलाफ मामला तक दर्ज कराने की बात कही।

 

बहरहाल बता दें कि बीती रात ऑफिस से लौटते समय अर्नब की कार पर 2 अज्ञात लोगों ने हमला किया। इन लोगों ने अर्नब की कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की। साथ ही कार पर स्याही भी फेंकी। घटना के बाद अर्नब ने मुंबई के स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अर्नब ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस और सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ये तक कहा कि सोनिया गांधी सवाल पूछने से इतना घबरा गई कि उन्होंने अपने गुंडे भेज दिए।

 

अलका लांबा ने जताई खुशी

इधर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने देर रात करीब 3 बजे युवक कांग्रेस जिंदाबाद का ट्वीट किया।

बता दें कि अर्नब पर हमले की घटना के अलका लांबा ने ये ट्वीट किया। इतना ही नहीं अलका लांबा ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा- शुभ समाचार के साथ साथियों को शुभ रात्रि।

वहीं भाजपा ने इस घटना की आलोचना करते हुए महाराष्ट्र सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button