मध्यप्रदेश

Anuppur by Election 2020 Results: कौन बनेगा अनूपपुर का विधायक, आने वाला है जनता का फैसला

अनूपपुर, Anuppur by Election 2020 Results। विधानसभा अनूपपुर के उपचुनाव की मतगणना कुछ ही देर में शुरू होगी जिसमें जनता का फैसला सामने आएगा कि कौन बनेगा अनूपपुर का विधायक। तीन नवंबर को इसके लिए मतदान हुआ था जिसमें कोरोना संक्रमण की स्थिति के बावजूद भारी संख्या में जनता घर से बाहर निकली और मतदान किया। अनूपपुर का यह उपचुनाव कांग्रेस के कद्दावर नेता बिसाहूलाल सिंह के पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा मे शामिल हो जाने के कारण हुआ है। इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत जनता के हवाले कर रखी है।

भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला: मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। तीन नवंबर को 73.28 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें एक लाख 70 हजार 392 मतदाताओं में से 1 लाख 24 हजार 871 मतदाताओं ने मतदान किया। 87 हजार 324 पुरुष मतदाताओं में से 66 हजार 70 एवं 83 हजार 64 महिला मतदाताओं में से 58 हजार 801 महिला मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया। कल इसी का परिणाम आना है कि मतदाताओं ने किसे अपना विधायक चुना है।

18 चरणों में मतगणना का कार्य होगा जिसे 2 हॉल में किया जाएगा। दोनो हॉल में 7-7 टेबल लगेंगी। प्रात: 8 बजे से पोस्टल बैलट की गणना शुरू हो जाएगी। इस हेतु पृथक पोस्टल बैलट गणना हॉल में 3 टेबल लगी हैं। प्रत्येक टेबल में एक एआरओ नियुक्त किया गया है। 80 वर्ष से अधिक उम्र, दिव्यांग एवं कोविड मरीज संदिग्ध श्रेणी के 1350 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं एवं सर्विस वोटर हेतु 194 ईटीपीबीएस जारी किए गए थे, जिनमे से 7 अब तक प्राप्त हो चुके हैं।

सुबह 7:30 बजे से होगी मतगणना : ईवीएम की मतगणना का कार्य प्रात: 8.30 बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा। मतगणना हाल में प्रत्येक टेबल में मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था हेतु 12 कुर्सियां रखी गई हैं। 3 पंक्तियों की बैठक व्यवस्था में प्रत्येक पंक्ति में 4 कुर्सियां हैं। आयोग के निर्देशानुसार प्रथम पंक्ति में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अथ्‍, द्वितीय पंक्ति में गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अभिकर्ता एवं तृतीय पंक्ति में निर्दलीय प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था कीं गई है। स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाल तक मूवमेंट की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। प्रसारण व्यवस्था मतगणना हाल में भी की जाएगी। मीडिया कवरेज की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें पुलिस बल, एसएएफ एवं सीएपीएफ को जिम्मेदारी दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply