आतंक का दूसरा नाम मनीष यादव ढेर: 14 जवानों की हत्या और 40 केस वाले नक्सली कमांडर का एनकाउंटर में खात्मा
आतंक का दूसरा नाम मनीष यादव ढेर: 14 जवानों की हत्या और 40 केस वाले नक्सली कमांडर का एनकाउंटर में खात्मा
आतंक का दूसरा नाम मनीष यादव ढेर: 14 जवानों की हत्या और 40 केस वाले नक्सली कमांडर का एनकाउंटर में खात्मा। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Encounter between security forces and Naxalites in Jharkhand) हुई है। झारखंड के लातेहार में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया। वहीं 10 लाख के इनामी कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया।
आतंक का दूसरा नाम मनीष यादव ढेर: 14 जवानों की हत्या और 40 केस वाले नक्सली कमांडर का एनकाउंटर में खात्मा
पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में खाया ज़हर, सभी की मौत
मुठभेड़ में दो ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की है। 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव पर 14 जवानों की हत्या समेत 40 मामले दर्ज थे। लातेहार जोनल एरिया में मनीष यादव आतंक का दूसरा नाम था।
दरअसल सुरक्षाबलों को मुखबिर से झारखंड के लातेहार जिला में महुआडार थाना क्षेत्र के क्ररमखाड़ और दोना के बीच बड़े नक्सलिय़ों को होने की सूचना मिली। इसी के आधार पर सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च अभियान चलाया।
इसी बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जो रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक चली। इसमें सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया। वहीं 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो राइफल भी बरामद की हैं।








