katniLatest

कटनी की रंगनाथ थाना पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रंगनाथ पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है।

दिनांक 12/02/2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी नवीन नामदेव के कुशल नेतृत्व में गठित टीम प्रधान आरक्षक गोविंद पड़रहा, 226 आरक्षक नवीन शुक्ला , वीरेंद्र दाहायत , अंकित पटेल द्वारा रेड कार्यवाही करते हुए शमशान घाट ईट भट्टा के पास से गड्डा टोला कटनी में रोहित चौधरी पिता सुंदर लाल चौधरी निवासी जग्गी पान दुकान के पीछे कावस जी वार्ड के कब्जे से 325 पाव प्लेन देसी शराब कीमती करीबन 25000/-जब्त कर 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम