katniLatest

दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज से वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन हुआ

कटनी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज से वार्षिक क्रीड़ा उत्सव की शुरुवात हुई, जिसमें कक्षा तीसरी एवं चौथी के विद्यार्थियों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता दो राउंड में आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर, पुष्प अर्पित कर एवं सरस्वती वंदना गा कर की। बच्चों का प्रदर्शन काफ़ी शानदार एवं काबिलेतारीफ था। बच्चों के चेहरे ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे थे, सभी अपनी – अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

खेलना हमारे शारीरिक दक्षता और क्षमता को बढ़ाता है। यह हमारे हृदय को मजबूत बनाता है, रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और मोटापे को कम करता है। खेलने से हमारे शरीर की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं, हड्डियाँ मजबूत होती हैं और हमारा ऊर्जा स्तर बढ़ता है। खेल हमारे मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन , पढ़ाई का जितना
महत्व है उतना ही महत्व खेल कूद का भी हैं।
विद्यालय में बच्चों को खेलों के माध्यम से कई तरह के कौशल सिखाते हैं और टीमवर्क को प्रोत्साहित करते हैं। इसके अलावा, खेल उनके नेतृत्व कौशल को

Back to top button