Sunday, April 5, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Anganwadi Karykarta salary: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के वेतन में सीएम शिवराज सिंह ने किया इजाफा, अब मिलेंगे इतने रुपए

Anganwadi Karykarta salary: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के वेतन में सीएम शिवराज सिंह ने किया इजाफा, अब मिलेंगे इतने रुपए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका की सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा हो गई है। मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि हेतु सेवा शर्तों में संशोधन जारी कर दिया गया है।

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा शर्तों में संशोधन

श्री अजय कटेसरिया उप सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश किया है। राज्य शासन द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा शर्तों में संशोधन करते हुए  निर्णय लिए जाते है।
1. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय में राज्य मद से राशि रूपये 3000/- प्रतिमाह, आंगनवाड़ी सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के अतिरिक्त मानदेय में राज्य मद से राशि रूपये 750/- प्रतिमाह की वृद्धि की स्वीकृति 01 जुलाई 2023 से प्रदान की जाती है। मानदेय वृद्धि माह जुलाई 23 के मानदेय जो माह अगस्त 23 में देय होगा से लागू होगी।
2. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राशि रूपये 1000/- वार्षिक वृद्धि तथा आंगनवाड़ी सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में राशि रूपये 500/- वार्षिक वृद्धि राज्य मद से आगामी वर्ष से प्रदान की जाती है।
3. 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एकमुश्त राशि रूपये 1,25,000/- तथा आंगनवाड़ी सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को एकमुश्त राशि रूपये 1,00,000/- भुगतान की स्वीकृति प्रदान की जाती है । एकमुश्त राशि का भुगतान 01 जुलाई 2023 उपरान्त सेवानिवृत्ति पर देय होगा ।
4. यह आदेश दिनांक 01 जुलाई 2023 से प्रभावशील होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम