Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latest

Amrawati Express Train Stay: अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन को चांदुर स्टेशन पर मिली ठहराव की सुविधा

Amrawati Express Train Stay: अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन को चांदुर स्टेशन पर मिली ठहराव की सुविधा।  यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का दोनों दिशाओ में चांदुर रेलवे स्टेशन पर दिनाँक 22 फरवरी 2024 से प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।

इससे पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, मदन महल, श्रीधाम, नरसिंहपुर, करेली, गाडरवारा, बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर एवं इटारसी स्टेशनों को भी लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या 12160/12159 जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस का दिनाँक 22 फरवरी 2024 से चांदुर रेलवे स्टेशन पर रुकने लगी। जबलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी 12160 का चांदुर स्टेशन में आगमन/प्रस्थान सुबह 08:27/08:28 बजे होगा। अमरावती से प्रस्थान करने वाली गाड़ी 12159 का चांदुर स्टेशन में आगमन/प्रस्थान सायं 17:19/17:20 बजे होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त ट्रेन के ठहराव की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।
जनसंपर्क विभाग पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम