Latest

Amit Shah ने जारी किया BJP का ‘भरोसा पत्र’: UCC, ₹3000 कैश स्कीम और 1 करोड़ रोजगार का वादा

Amit Shah ने जारी किया BJP का ‘भरोसा पत्र’: UCC, ₹3000 कैश स्कीम और 1 करोड़ रोजगार का वादा, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party ने अपने चुनावी वादों का पिटारा खोल दिया है। Kolkata में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसे ‘भरोसा पत्र’ नाम दिया गया है।

घोषणापत्र जारी करते हुए शाह ने ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण का संकल्प दोहराया और बड़ा ऐलान किया कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो 6 महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। उन्होंने Mamata Banerjee सरकार पर तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

महिलाओं और युवाओं पर फोकस
भाजपा ने महिलाओं और युवाओं को साधने के लिए कई बड़े वादे किए हैं। सरकार बनने पर महिलाओं के खातों में हर महीने ₹3,000 ट्रांसफर करने का वादा किया गया है। साथ ही लड़कियों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने की बात कही गई है।

वहीं बेरोजगार युवाओं को ₹3,000 मासिक भत्ता और 5 साल में 1 करोड़ रोजगार व स्वरोजगार के अवसर देने का भी वादा किया गया है।

सीमा सुरक्षा और घुसपैठ पर सख्ती
Amit Shah ने घुसपैठ और गोतस्करी के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित बनाएगी और अवैध गतिविधियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी।

कर्मचारियों और विकास के वादे
घोषणापत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए 45 दिनों के भीतर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने और बकाया DA देने का वादा किया गया है। साथ ही Ayushman Bharat समेत केंद्र की योजनाओं को राज्य में लागू करने की बात कही गई है।

इसके अलावा, उत्तर बंगाल में नए तकनीकी संस्थान खोलने और कथित भ्रष्टाचार पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करने का भी ऐलान किया गया है।

अमित शाह ने जनता से पांच साल का मौका मांगते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र सिर्फ वादा नहीं, बल्कि बंगाल के विकास का रोडमैप है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम