अमेरिका का $5800 करोड़ का E-3 सेंट्री विमान ईरान के हमले में तबाह, 10 अमेरिकी घायल
अमेरिका का $5800 करोड़ का E-3 सेंट्री विमान ईरान के हमले में तबाह, 10 अमेरिकी घायल
अमेरिका का $5800 करोड़ का E-3 सेंट्री विमान ईरान के हमले में तबाह, 10 अमेरिकी घायल, ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन हमला कर अमेरिका के E-3 सेंट्री विमान (E-3 AWACS) को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इस हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अमेरिका का $5800 करोड़ का E-3 सेंट्री विमान ईरान के हमले में तबाह, 10 अमेरिकी घायल
E-3 सेंट्री विमान की खासियत
इसे उड़ता हुआ रडार स्टेशन कहा जाता है।विमान के ऊपर एक बड़ा घूमता हुआ रडार डोम होता है।इसमें 13–19 एक्सपर्ट्स और 4 क्रू मेंबर्स रहते हैं।यह हवाई और समुद्री क्षेत्र की निगरानी करता है और युद्ध के समय कमांड और कंट्रोल का काम करता है।एक E-3 विमान की कीमत लगभग ₹4,100–5,800 करोड़ तक होती है।अमेरिका के पास कुल 16 E-3 विमान हैं, जिनमें से 6 यूरोप और मध्य पूर्व में तैनात हैं।
हमले का विवरण
ईरान ने कहा कि इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन इस्तेमाल किए गए।ईरान ने MQ-9 ड्रोन और F-16 फाइटर जेट को भी निशाना बनाने का दावा किया।अमेरिकी CENTCOM ने अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
रणनीतिक महत्व
E-3 विमान सिर्फ निगरानी का साधन नहीं, बल्कि युद्ध के समय तत्काल निर्णय लेने और कमांड-सेंटर का काम करता है। इसके नुकसान से अमेरिका की क्षेत्रीय हवाई सुरक्षा और कमांड क्षमता प्रभावित हो सकती है।








