Latest

Allocation of portfolios to MP ministers: मध्य प्रदेश में मंत्रियों को विभागों का बटवारा जल्‍द, कैबिनेट की फर्जी सूची हुई वायरल

Allocation of portfolios to MP ministers: मध्य प्रदेश में मंत्रियों को विभागों का बटवारा जल्‍द, कैबिनेट की फर्जी सूची हुई वायरल की गई है। प्रदेश के सभी 28 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा एक  दो दि‍न के भीतर कि‍या जाएगा।

खंडवा के सिंगाजी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा  28 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी जाएगी।  सोशल मीडि‍या पहले ही मंत्रियों को विभागों की फर्जी सूची जारी कर दी गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके मंत्रियों को विभाग आवंटन पर भी चर्चा की थी।

सीएम ने कहा

सभी मंत्री अगले पांच साल में प्रदेश को आगे ले जाएंगे और डटकर काम करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम