katniमध्यप्रदेश

हरियाली तीज पर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का आयोजन, उपभोक्ता अधिकारों पर हुई चर्चा

हरियाली तीज पर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का आयोजन, उपभोक्ता अधिकारों पर हुई चर्च

कटनी। इंडियन कॉफी हाउस, कटनी में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, कटनी के तत्वावधान में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ल ने की। मुख्य अतिथि कटनी महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी रहीं। विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एवं जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ल, पूर्व विधायक श्रीमती सरोज बच्चन नायक, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनरेश त्रिपाठी एवं इंटक परिषद अध्यक्ष श्री बी.एम. तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष के.एल. पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी. दुबे, प्रदेश सचिव डॉ. एम.ए. खान, शहर अध्यक्ष संतोष कनकने सहित संगठन के पदाधिकारी, महिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने हरियाली तीज के महत्व तथा उपभोक्ता अधिकारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ल ने उपभोक्ता संरक्षण कानून, खाद्य पदार्थों में मिलावट तथा घटिया निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कटनी जिले के प्रत्येक घर से कम से कम एक व्यक्ति को संगठन से जोड़ने तथा मिलावट एवं घटिया निर्माण के विरुद्ध जनजागरूकता एवं जनआंदोलन चलाने की बात कही।

श्री शुक्ल ने संगठन के आगामी दो दिवसीय सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि 7 एवं 8 अक्टूबर को भोपाल के मानस भवन में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कटनी जिले से अधिक से अधिक सदस्यों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. उषा पांडेय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति सेन ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति सेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में श्वेता अग्रवाल, कृष्ण कुमार केसरवानी, हरिश्चंद्र गुप्ता, आराधना तिवारी, सपना सेन, पूर्णिमा सिंह, रिचा बाजपेई, सुमन सैनी, सुनीता कनकने, डॉ. उषा पांडेय, कल्पना दुबे, गीता पाठक, एडवोकेट सभ्या दुबे, रितु सेन, बैजन्ती चौरसिया, नीता बिचपुरिया, एडवोकेट मीना सिंह बघेल, रजनी कनकने, अल्का अग्रवाल, सीमा रैकवार, अंजली बर्मन, वंदना राय, शीतल पांडेय, लक्ष्मी रावत, अहिल्या हलदकार, दीपा बरसैया, नीती वर्मा, कल्पना कोटक, आशा सुहाने, नीतू गुप्ता, दीपाली गुप्ता, अमन सुहाने, पीताम्बर भेरवानी, रविंद्र प्रधान, सुधीर सोनी, मनीष गुप्ता, राजीव तिवारी, संकल्प अग्रवाल, मनोरमा शुक्ल, एडवोकेट बीना नामदेव, पूनम त्रिसोलिया, सुनीता सोनी, पार्षद शकुंतला सोनी, पार्षद बीना बनर्जी, योगिता त्रिशूलिया, राधना निषाद, अनामिका गुप्ता सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button