अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने लखापतेरी में आयोजित किया उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

कटनी(YASH BHARAT.COM)। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन कटनी द्वारा 31 जनवरी 2026 को विशाल उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक विद्यालय लखापतेरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल के मुख्य आतिथ्य रहे जबकि सरपंच लखापतेरी कल्लूदास बैरागी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वहीं एम. ए. खान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम मे संगठन के जिलाध्यक्ष के.एल. पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति प्रीती सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी दुवे, प्रदेश संगठन सचिव डा.एम. ए.खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत कुमार तिवारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि शुक्ल, कनिष्ठ आपूर्त अधिकरी यज्ञदत्त त्रिपाठी, श्रीमती सुमन सैनी, श्रीमती आराधना तिवारी, पीताम्बर भेरवानी, देवीदीन गुप्ता ने उपभोक्ता संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जन समुदाय को जागरूक किया। कार्यक्रम में सैकडो ग्रामीण तथा स्कूली छात्र उपस्थित रहे।








