Latest

यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा-अखिलेश यादव

UP: यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा-अखिलेश यादव  ने बयान दि‍या । अखिलेश य़ादव ने कहा कि अंत भला तो सब भला। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने अपनी मांग पर कुछ समझौता किया है।  लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए उत्तर प्रदेश से अच्छी खबर आई है। अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा। शाम तक सीट शेयरिंग का एलान कर दिया जाएगा।

 

इससे पहले दोनों पार्टियों के बीच कई दौर की वार्ता चली। अखिलेश यादव की तरफ से संकेत दिए गए कि कांग्रेस फैसला नहीं कर पा रही है। इस बीच, उन्होंने कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम