katniमध्यप्रदेश

बार काउंसलिंग परीक्षा में अजय वीरभद्र माली की सफलता

बार काउंसलिंग परीक्षा में अजय वीरभद्र माली की सफलत

कटनी/ जिले के होनहार छात्र अजय वीरभद्र माली ने बार काउंसलिंग / बार काउंसिल की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर कटनी जिले का नाम रोशन किया है।

अजय वीरभद्र माली ने यह सफलता अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के माध्यम से प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों, गुरुजनों एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बार काउंसलिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने विधि (कानून) के क्षेत्र में अपने पेशेवर जीवन की सशक्त शुरुआत की है।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने अजय वीरभद्र माली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने आशा व्यक्त की है कि वे आगे चलकर न्याय एवं विधि सेवा के क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

अजय वीरभद्र माली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है।

Back to top button