katniमध्यप्रदेश

इंद्रानगर में पुलिस द्वारा बरातियों पर लाठी-डंडे बरसाने की अजाक्स ने की कड़ी निंदा,एसपी को अल्टीमेटम देकर की कड़ी कार्यवाही की मांग,सम्बंधित पुलिस कर्मियों एवं लाये गए गुंडों पर तत्काल अपराध दर्ज करने की माँग,

 

 

इंद्रानगर में पुलिस द्वारा बरातियों पर लाठी-डंडे बरसाने की अजाक्स ने की कड़ी निंदा,एसपी को अल्टीमेटम देकर की कड़ी कार्यवाही की मांग,सम्बंधित पुलिस कर्मियों एवं लाये गए गुंडों पर तत्काल अपराध दर्ज करने की माँग

 

कटनी- अजाक्स जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे ने पुलिस अधीक्षक जी के अनुपस्थिति में अतरिक्त पुलिस अधीक्षक जी से मिलकर बताया कि विगत दिनों कटनी शहर के इंद्रानगर में अमदरा से अनुसूचित जाति परिवार की आई हुई बारात पर शादी समारोह के दौरान बारातियों पर पुलिस एवं सिविल ड्रेस में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी-डंडो से पीटा गया है।जहाँ 14 से 15 लोग घायल हुए है जिनमे महिला पुरुष एवं नावालिक बच्चे भी शामिल है, जिनका ईलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा बारातियों के साथ अत्यंत अमानवीय एवं बर्वतापूर्ण मारपीट की गई एवं अशोभनीय व्यवहार किया गया जो पूर्णत:असंवैधानिक दायरे में था, साथ ही बिना किसी ठोस आधार के पुलिस द्वारा लाठियां चलाई गई जिससे कई निर्दोष व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई एवं हाथ फेक्चर हुए है। शादी समारोह का माहौल भयभीत में तबदील हो गया, जिससे सम्पूर्ण समाज में डर का वातावरण निर्मित हो गया है जैसा कि मारपीट करने वाले व्यक्ति एवं पुलिस वालों न जानबूझकर इस तरह के मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया हैं।

यह कृत्य न केवल मानवीय अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की स्वतंत्रता एवं गरिमा के विरुद्ध भी है। इस प्रकार की कार्यवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर अनुचित एवं अस्वीकार्य है।

अजाक्स ने मांग की —

सिविल ड्रेस में मारपीट करने वालों को चिन्हित कर एवं लाठी भांजने वाले पुलिस कर्मियों पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत् आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जावे।क्योंकि पीड़िता के कहने के उपरांत भी अभी तक उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है l

उक्त घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जावे तथा लाईन अटैच के स्थान पर मारपीट में संलिप्त पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुये कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही कि जाए जिससे भविष्य में पुनरावृति न होने पाए।

इसी प्रकार पीड़ित पक्ष के साथ अमानवीय मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारियों की ओर से भी पीड़ित पक्ष राहुल चौधरी एवं अन्य के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, जो कि पुलिस की सोची समझी दूषित मानसिकता का स्पष्ट द्योतक है।

सम्बंधित पुलिस कर्मियों एवं सिविल ड्रेस में मारपीट करने वालों की शिनाख्त कर तत्काल अपराध दर्ज किया जाये, अपराध दर्ज नहीं होने पर अजाक्स संघ समस्त सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा साथ ही उक्त घटना को भारत शासन, मध्य प्रदेश शासन, मानव अधिकार आयोग, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग को सूचित करेगा l

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि