अजाक विकास संघ ने मलेरिया निरीक्षक बी ई ई कर्मचारियों पदोन्नति करने की की मांग
कटनी – मध्य प्रदेश लोक सेवा 2025 नियम 5 के तहत मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की प्राथमिकता अनुसार कर्मचारियों की पदोन्नति सभी विभागों में जुलाई 2026 को की जानी थी संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के आदेश क्रमांक/2/अवि/सेल – डी पी सी/2026/922 -1 भोपाल दिनांक 2/7/2026 को पत्र द्वारा मलेरिया निरीक्षक बी ई ई कर्मचारी की पदोन्नति हेतु जानकारी चाही गई थी जो सभी जिलों से जानकारी भोपाल मध्य प्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के नियम पांच के अंतर्गत पदोन्नति हेतु तत्काल ईमेल सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी 7 वर्ष की सी आर माह जुलाई 2026 को भेजी जा चुकी है लेकिन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा मलेरिया निरीक्षक बी ई ई कर्मचारियों की पदोन्नति बाबू की हिला हवाली से नहीं की गई इससे यह प्रतीत होता है कि मध्य प्रदेश शासन के आदेशों की अवहेलना की जा रही है अजाक विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष पी के महार ने कर्मचारियों की पदोन्नति करने हेतु विभागीय अध्यक्ष पदोन्नति चयन समिति की बैठक महा नवंबर 2026 तक करने की मांग की है आज दिनांक तक डी पी सी ना होने से मलेरिया निरीक्षक बी ई ई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है











